नितिन रस्तोगी को युवा प्रकाशक सम्मान
मेरठ। मेरठ के नितिन रस्तोगी को युवा प्रकाशक सम्मान से नवाजा गया। सम्मान फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल पब्लिशर्स इन इंडिया की तरफ से दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में दिया गया। लंदन से उच्च शिक्षा ले चुके नितिन रस्तोगी चित्रा प्रकाशन की सहयोगी फर्म ब्लूप्रिंट एजुकेशन के संस्थापक हैं। मुख्य अतिथि सीआईएससीई के चेयरमैन डॉ. जी. इमैन्युअल रहे। ब्लूप्रिंट एजुकेशन की पुस्तक क्रिएटिविटी एंड बियांड कक्षा 9 को उत्कृष्ट प्रकाशन का अवार्ड दिया गया। चित्रा प्रकाशन के डायरेक्टर अजय रस्तोगी, आलोक रस्तोगी, अश्विनी कपूर, संगीता साहनी ने बधाई दी।