फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन में आग लगे तो दें कंट्रोल रूम पर सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गर्मी के आते ही जंगलों में आग की घटनाएं होने लगती हैं। ऐसे में पेड़ों की तो हानि होती ही है, साथ ही वन्य जीव जंतुओं की जान भी चली जाती है। इसको लेकर वन विभाग ने कंट्रोल रूम संचालित किया है। डीएफओ अदिति शर्मा ने लोगों से अपील की है कि यदि वन में कहीं आग लगे तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0121-2641762 एवं मोबाइल नंबर 9412503105 एवं 7839435308 पर दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि आरक्षित वन-संरक्षित क्षेत्रों में ज्वलनशील पदार्थ ले जाना वर्जित है। यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। जंगल में धूम्रपान न करें।
विज्ञापन

- इन नंबरों पर दें सूचना : 0121-2641762, 9412503105 व 7839435308
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें