बागपत। श्रीराम कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन में मतदान जागरूकता विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, स्वेता चौधरी द्वितीय और नेहा तृतीय रही। पोस्टर में स्वर्णिम जैन प्रथम, अतुल त्यागी द्वितीय और आदिति गोर तृतीय रही। रोहित शर्मा, शालिनी जैन, दीपिका कौशिक, बबीता राजपूत, सौरभ त्यागी, मोहित जैन का सहयोग रहा।