योग प्रतियोगिता में डॉ. प्रदीप ने जीता स्वर्ण पदक
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। गाजियाबाद में हुई मंडल स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रज्ञा योग केंद्र बिचपड़ी की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश योग फेडरेशन ने 23 जनवरी को सुभाष चंद बोस जयंती पर कराई। इसमें 35 वर्ष की आयु वर्ग में डॉ. प्रदीप कुमार ने गोल्ड मेडल, तिलकराम वशिष्ठ ने सिल्वर, 17-21 में रवि ने कांस्य, 14-17 ऋतिक ने सिल्वर, 11-14 बादल ने सिल्वर, केशव ने कांस्य, 8-11 वर्ष आयु वर्ग में सोनू कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। तिलकराम वशिष्ठ ने बताया कि अब मेडल जीतने वाले खिलाड़ी 27-28 जनवरी को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।