फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी फसल रौंदी, एमडीए ने लिया 25 एकड़ भूमि पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/गंगानगर। मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को किसानों की खड़ी फसल रौंदकर गंगानगर योजना की जमीन पर कब्जा ले लिया। 12 थानों की पुलिस फोर्स और आरआरएफ जवानों के साथ पहुंचे एमडीए अधिकारियों ने बुलडोजर और ट्रैक्टर चलाकर फसल के साथ ट्यूबवेल और विद्युत लाइन भी ध्वस्त कर दी। किसानों ने जमकर विरोध किया। लेकिन पुलिस ने लाठियां बरसाकर किसानों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गंगानगर एक्सटेंशन में एमडीए की अधिग्रहीत 202 एकड़ जमीन है, जिसमें से एमडीए काफी जमीन का आवंटन कर चुका है। एक इंस्टीट्यूट को दी गई 25 एकड़ जमीन पर कब्जा लेने को एमडीए लगातार प्रयास कर रहा था। लेकिन किसानों ने इस पर कब्जा नहीं दिया था। किसान अतिरिक्त प्रतिकर की मांग पर अड़े थे। यहां किसानों ने गेहूं की फसल बो रखी थी। नौ दिसंबर को भी एमडीए टीम ने इस जमीन पर कब्जे का प्रयास किया था। लेकिन यह प्रयास किसानों के विरोध से कामयाब नहीं हो सका।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एमडीए तहसीलदार करनवीर सिंह, मनोज सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार आदि फोर्स के साथ यहां पहुंचे। किसानों ने विरोध किया तो निकट के कम्यूनिटी हॉल में वार्ता हुई। यहां पहले से ही पहुुंचे रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, राजेन्द्र रिठानी आदि ने विरोध किया। लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

महिलाओं ने लहराई दरांती
जैसे ही बुलडोजर और ट्रैक्टर ने फसल उजाड़नी शुरू की तो महिलाओं ने उग्र विरोध शुरू कर दिया। महिला किसान दरांती लेकर पुलिस के सामने आ गई। फोर्स ने जबरन हटाना शुरू कर दिया तो किसान भी सामने आ गए। इस पर पुलिस ने लाठियां चलाईं तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने किसानों को दौड़ाकर पीटा। किसान खेत में लेट गए पुलिस ने उन्हें जबरन हटाया। पुलिस ने किसान नेता राममेहर सहित 10 किसानों को हिरासत में ले लिया। इस बीच टीम ने पूरी भूमि को जेसीबी और ट्रैक्टर से जोत दिया। करीब तीन घंटे तक कब्जे की कार्रवाई चलती रही। दो ट्यूबवेल तथा विद्युत लाईन व खंभों को उखाड़ दिया गया। एमडीए अधिकारियों के सामने ही भूमि की तारबंदी शुरू कर दी गई।
यह रूटीन प्रक्रिया
एमडीए के वीसी साहब सिंह का कहना है कि एमडीए अपनी कार्रवाई कर रहा है। जमीन पर कब्जा एक रूटीन प्रक्रिया का ही हिस्सा है। जमीन एमडीए की है तो कब्जा होना ही था।
विज्ञापन

खास बातें:
- किसान जेसीबी के आगे लेटे, पुलिस ने लाठी चलाकर किसानों को हिरासत में लिया
- गेहूं की फसल पर चला दिए ट्रैक्टर और जेसीबी, भारी विरोध हुआ
- ट्यूबवेल, विद्युत लाइन भी उखाड़ी, 12 थानों की फोर्स, आरआरएफ रही मौजूद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें