फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रां को परीक्षा से निकालने पर एनअएसयूआई का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र से छात्रों को बाहर निकाला, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित एक इंस्टीट्यूट में सोमवार को बीबीए फर्स्ट ईयर की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान दो छात्रों का कक्ष निरीक्षक से विवाद हो गया। छात्रों का आरोप है कि कक्ष निरीक्षक ने उन्हें बाहर कर दिया। दोनों छात्रों ने इसकी शिकायत अतिरिक्त केंद्र अध्यक्ष से की तो उन्होंने कक्ष निरीक्षक से बात करने के बाद कह दिया कि वे खुद ही परीक्षा छोड़कर बाहर गए थे। बाद में एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अवनीश काजला छात्रों के साथ मौके पर पहुंचे और इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक को जानकारी दी। घंटों चले हंगामे के बाद इस मामले में कार्यकारी निदेशक ने एक कमेटी बनाते हुए जांच बैठा दी है। छात्रों का कहना है कि वे इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत करेंगे। हंगामा करने वालों में आदित्य पंवार, रोहित राणा, विजय राणा, दीपक राठी, विश्वेश पूनिया, अंकुश तालियान, राहुल ढाना, विशाल, रिंकू और अुर्जन आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें