152 छात्रों को सिखाया योग
मेरठ। पतंजलि योग समिति हरिद्वार के तत्वावधान में मेरठ इकाई द्वारा 152 छात्रों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। मंडल प्रभारी विनोद चौधरी ने बताया कि छात्रों को सभी प्रकार के योगासन और आध्यात्मिक की शिक्षा प्रदान की गई। छात्र आशीष शर्मा, सुरेंद्रपाल, मनोज कुमार प्रमुख छात्र रहे। आशीष शर्मा ने राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। पानीपत में 02 दिसंबर से योगा स्पॉट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला प्रभारी सोनवीर आर्य और हर्षिता आर्य ने बधाई दी।