फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले को लोगों ने दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र में एक मनचले ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। आसपास के लोगों ने मनचले को दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइन के मुताबिक यह छात्रा शाम को ट्यूशन से घर लौट रही थी। आरोप है कि अश्वनी निवासी न्यू मोहनपुरी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा। छात्रा ने बताया कि आरोपी एक महीने से उसका पीछा कर रहा था। कई बार उसको समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। आरोपी एमबीए का छात्र बताया गया, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, नेहरूनगर में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी को नौचंदी पुलिस ने थाने से छोड़ दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा करते कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें