फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभारती महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में चल रहे महोत्सव के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का दमखम देखने को मिला। एथलेटिक्स, रंगोली और डांस आदि प्रतियोगिता के मैच हुए। प्रतियोगिता में गुड़गांव, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और गाजियाबाद जिले के 100 से अधिक स्कूलों के करीब 2200 छात्रों ने प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन

दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरूआत विवि के प्रशासनिक अधिकारी और महोत्सव की मुख्य संयोजक निधि भटनागर ने जर्नल मोहन सिंह मैदान पर 1500 मीटर दौड़ का उद्घाटन किया। होटल मैनेजमेंट कॉलेज में आयोजित मास्टर शेफ प्रतियोगिता में 32 स्कूलों की 58 टीम ने लजीज पकवान बनाए। संयोजक शेफ अनीस मसीह रहे। प्रिंसिपल डॉ. शिव कुमार और वाइस प्रिंसिपल प्रो. भोला चौरसिया ने छात्रों को होटल मैनेजमेंट के बारे में बताया। 1500 मीटर गर्ल्स दौड़ में ओपीके इंटर कॉलेज की दीपांशा मान ने पहला, जनता इंटर कॉलेज की साधना ने दूसरा, सुशीला वनस्थली इंटर कॉलेज की कला देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में एमडीएस इंटर कॉलेज के अंकित को पहला, तक्षशिला पब्लिक स्कूल के विक्रांत को दूसरा, तक्षशिला के ही सिद्धांत को तीसरा पुरस्कार मिला। रंगोली प्रतियोगिता में एसएसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की शीबा और लकी को पहला, एसएसडी की आयशा और इलमा को दूसरा और आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की शीतल और सौरभ ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक प्रो. पिंटू मिश्रा ने विजेताओं को सम्मानित किया। स्किट प्रतियोगिता में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मेरठ के छात्र आकाश पाल ने पहला पुरस्कार जीता। डिबेट में केपीएस स्कूल के समर्थ को पहला, इसी स्कूल की शिवानी को दूसरा और डीपीएस आई स्कूल के छात्र मयंक को तीसरा पुरस्कार मिला। प्रतियोगिताओं में आईपीएस और पूर्व डीआईजी महेश कुमार शर्मा, विजय नारायण, एडवोकेट पवित्र नारायण, गुंजन शर्मा, शुभम अरोड़ा, अनिल शर्मा, अनिरुद्ध गोयल, डॉ. अनामिका, पिंकी, डॉ. मोहिनी, डॉ. अभिषेक शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें