फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस दर्ज कराने की अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर एसएसपी और सीओ ब्रह्मपुरी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसकी किशोरी बेटी को मुकेश नाम का आरोपी बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। बरामदगी के बाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी से शिकायत करने के बाद बहला फुसलाकर अपहरण करने की धारा में मुकदमा तो लिखा गया। लेकिन दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई और पुलिस ने साठगांठ कर मामला रफादफा कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उसकी बेटी चार माह के गर्भ से है। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर मोबाइल से वीडियो बनाई थी। आरोपी ने उसकी बेटी ही नहीं बल्कि पूरे परिवार का जीना मुश्किल कर दिया है। सीओ ब्रह्मपुरी और आला पुलिस अफसरों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। सीजेएम कोर्ट ने पीड़ित पक्ष के शिकायती प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए 13 नवंबर तक रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें