फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री ने उगला जहर
विज्ञापन

मेरठ। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नगेंद्र प्रताप तोमर ने परीक्षितगढ़ में आयोजित जनसभा में जमकर जहर उगला। उन्होंने अपने संबोधन में अभद्र और अमर्यादित भाषा का जमकर प्रयोग किया। जनसंख्या वृद्धि को लेकर उन्होंने तमाम सीमाएं लांघ दी। कहा कि एक विशेष वर्ग के लोग अपनी आबादी बढ़ाने के लिए लिए ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं।
नगेंद्र ने कहा कि भगवान श्रीराम ने मंत्र दिया था कि ‘संघे शक्ति कलियुगे’। जो इस मंत्र को ध्यान रखेगा वो समाज जीवित रहेगा। ऐसे में सभी को एकजुट रहना होगा। कहा कि एक वर्ग के लोग तो इबादत में भी जनसंख्या बढ़ाने के लिए अपने समाज के लोगाें को तर्क देते हैं। नगेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि ये लोग घुसपैठियों को निमंत्रण दे रहे है और सरकार पर दबाव बना रहे है। लव जिहाद भी उसका हिस्सा है। संकट सिर पर खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो बोला तार्किक
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नगेंद्र प्रताप तोमर का कहना है कि मेरा संबोधन भावनाओं को भड़काने के लिए नहीं बल्कि हिंदू समाज को सजग और जागृत रहने के लिए था। मैंने जो बोला वह तार्किक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें