फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट वेंडिंग मशीन तीन, आपरेटर दो

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे ने यात्री सुविधा के नाम पर सिटी स्टेशन पर तीन आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगा दी हैं। हालांकि इन्हें आपरेट करने के लिए दो ही कर्मचारी हैं। इसके चलते एक मशीन आपरेट नहीं हो पा रही है। टिकट मिलने में हो रही देरी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रेलवे ने सिटी स्टेशन पर यात्रियों को राहत देने के लिए तीन आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई हैं। इन मशीनों को आपरेट करने के लिए रेलवे के रिटायर कर्मचारियों को तैनात किया जाना है। ये कर्मचारी प्रति टिकट कमीशन के आधार पर मशीनों को आपरेट करेंगे। स्टेशन पर लगी तीन मशीनों के मुकाबले अभी तक दो ही रिटायर कर्मियों की नियुक्त की जा सकी है। इसके चलते दो मशीनें ही आपरेट हो रही हैं। स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर यात्रियों की भारी भीड़ होने और ट्रेन आने के समय यात्री मशीन से भी टिकट लेते हैं। एक मशीन नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि फिलहाल रेलवे के पास दो ही आपरेटर हैं। एक और आपरेटर की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें