संगम चार व नौचंदी दो घंटे लेट
मेरठ। पिछले नौ महीने से संगम और नौचंदी एक्सप्रेस लेट पहुंच रही हैं। रविवार को भी संगम एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से चार घंटे की देरी से पूर्वाह्न 11 बजे पहुंची। जबकि नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सुबह करीब दस बजे पहुंची। स्टेेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि ट्रेनों के लेट पहुंचने की जानकारी तमाम आला अधिकारियों को है। दोनों ट्रेनों को राइट टाइम करने के प्रयास चल रहे हैं।