फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण से प्रेरित सावन के परिधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बातचीत के फोटो मेरठ फोल्डर में नाम से हैं
विज्ञापन

-----------------------------------------
सावन के परिधानों में सजा प्रकृति प्रेम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सावन के परिधानों में इस बार प्रकृति प्रेम का पूरा अक्स नज़र आ रहा है। पेड़ों पर बलखाती पत्तियां, सावन की बूंदें, पंछी, पिंजरे से गुजरती चिड़िया और खिलते फूलों का सजीव चित्रण कपड़ों पर दिखाई दे रहा है। महिलाएं हरियाली तीज, रक्षाबंधन और सावन किटी पार्टी के लिए कपड़े तैयार करवा रही हैं। रेशमी धागे, गोटा पत्ती, जरी, स्टोन और कुल्टिंग के काम में प्राकृतिक नजारों को प्रमुखता से लिया गया है। सिंधारे में बेटी को देने के लिए तैयार हो रही ड्रेस में भी चिड़िया, फूल, पत्ती, पेड़ और प्राकृतिक नजाराें का चित्रण एंब्रायडरी से किया जा रहा है।

कढ़ाई से सजे प्राकृतिक नजारे
सूट, साड़ी, कोटी, लांग गाउन, वनपीस ड्रेस, केप, लहंगा, स्कर्ट, चोली, दुपट्टा और ब्लाउज के बैक पर धागों से कढ़ाई कराई जा रही है। सामान्य कपड़े पर लताएं, फूल, कलियां, नाव, बारिश की बूंदें, लहरें, सूरज, पेड़ों की डालियां, चिड़िया, मोर, तोते, कोयल, झूला झूलती युवती, ऊंट, हाथी, पेड़ पर बैठे पक्षी, पिंजरे से आजाद होते पक्षियों के डिजायन प्रिंट कराए जाते हैं। प्रिंटेड डिजायन को पैच से सजाते हैं। इन पर मोती, नग, स्टोन, बटन, रेशम के धागे, जरी, जरदोजी, कश्मीरी क ढ़ाई, गुजराती कढ़ाई और फुलकारी के काम से सजाया जा रहा है। वर्क को शीशे, कांच और टेसल्स से सजाकर ड्रेस तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन


हरे के साथ कई रंगों का मेल
सावन के परिधानों को हरे रंग के साथ कई रंगों से मैच किया जा रहा है। कपड़ों को मिक्स एंड मैच करके बनाया जा रहा है। हरे रंग के साथ सुनहरा रंग, कॉपर, पीला, नीला, गुलाबी, काला, बैंगनी, गाजरी व सफेद रंग के विभिन्न शेड्स के साथ संयोजित किया जा रहा है। ताकि ड्रेस उभरकर आए। मिक्स एंड मैच करके किसी भी थीम पार्टी में पहन सकें। कपड़ों पर काम के साथ ज्वैलरी भी लटकाई जा रही है। कपड़ों पर फ्रिल, लेस और लेयरिंग से परिधानों को नया लुक दिया जा रहा है।

बॉर्डर, पल्लू और प्लेट पर लटकी चिड़िया
साड़ियों के बॉर्डर और पल्लू पर चिड़िया और पिंजरे का डिजायन है। स्कर्ट की किनारी पर बेलें बनी हैं। कुर्तियों के बैक पर पिंजरों के डिजायन हैं। टॉप के कालर, आस्तीन और फ्रंट पर सूरज, चिड़िया, पेड़, फूल, पत्ती की कढ़ाई हो रही है। दुपट्टे के बॉर्डर के अलावा फुल दुपट्टा भी नेचर एंब्रायडरी से सजाया जा रहा है। कपड़ों पर चिड़िया, हाथी, ऊंट वाले टेसल्स लगाकर उसे और खूबसूरत बनाया जा रहा है।

वर्जन--
मनपसंद डिजाइन का क्रेज
महिलाएं व युवतियां अपनी पसंद के डिजायन लाकर उन्हें कपड़े पर तैयार करा रही हैं। पहले से तैयार कढ़ाई वाले ड्रेस भी हैं। साड़ी के बॉर्डर पर चिड़ियों की कढ़ाई, पल्लू पर पूरा पेड़, झूले, कुर्तियों में पिंजरों और चिड़ियों के झुंड की कढ़ाई ज्यादा पसंद की जा रही है। -निधि जैन, संचालिका स्वस्ति क्रिएशन

हरे रंग के शेड्स का ट्रेंड
सावन के मौसम एक तरह से फैशन का मौसम होता है। हाथ और मशीन दोनों तरह की कढ़ाई से ऐसे डिजायन तैयार कराए जा रहे हैं, जो सावन को और पास से जीने का अहसास देते हैं। इस मौसम में निखरे रंग और कढ़ाई काफी पसंद की जाती है। हरे रंग के सभी शेड्स अधिक ट्रेंड करते हैं। -प्रो. पिंटू मिश्रा, प्रिंसिपल सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज
विज्ञापन


हल्के कपड़ों पर भी सावन
हरे रंग के साथ गोल्डन, सिल्वर, व्हाइट, पर्ल व्हाइट, रेड, पिंक, ब्लैक और मर्जेंटा जैसे रंगों को मिक्स करके साड़ियां तैयार की जा रही हैं। साड़ियों, सूट और दुपट्टों को हरे के साथ अन्य रंगों से मिलाकर बनाया है। प्योर कपड़े के अलावा हल्के कपड़ों में भी सावन के ये रंग मौजूद हैं। हैंडलूम और पावरलूम दोनों पर ही पक्षी, मोर और फूलों के डिजायन हैं। सुरेखा कश्यप, संचालिका सुमन साड़ीज

प्रमुख बातें===
हरियाली तीज के लिए महिलाएं तैयार करा रही हैं विशेष परिधान
परिधानों में इस बार प्रकृति से जुड़े एंब्रायडरी वर्क को दी प्रमुखता
26 जुलाई को है हरियाली तीज, महिलाओं में त्योहार का उत्साह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें