सरकार की योजनाओं की जानकारी दी
फोटो
परतापुर। बहादरपुर गांव में मंगलवार शाम सांसद की चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने गांव को गोद लेने की बात कही। इसके अलावा सांसद और दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। चौपाल में 26 विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे। सीडीओ आर्यका अखौरी ने सभी अफसरों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ लेने वाले ग्रामीणों को विभागों के चक्कर न काटने पडे़, ऐसी व्यवस्था करनी होगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना की लाभार्थी महिलाओं को स्वीकृति पत्र दिया और 1.20 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की। चौपाल में कृष्णपाल नागर, अरविंद, अनार सिंह, रामकिशन, प्रवेश गुमी, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।