फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस एंट्रेंस को कस लें कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में सत्र 2017-18 की प्रवेश पाने की प्रतियोगिता में बस दो दिन बचे हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल के चार हजार से अधिक अभ्यर्थी एडमिशन को लेकर फाइट करेंगे। 20 और 21 जून को प्रवेश परीक्षा होनी है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। कैंपस में दाखिले के अलावा कॉलेजों में बीपीएड, एमपीएड और एलएलएम कोर्स में एडमिशन के लिए भी फाइट होनी है।
विज्ञापन


दो दिन, दो पालियों में परीक्षा
प्रवेश परीक्षा दो दिन दो पालियों में होगी। 20 जून को सुबह 10 से 12 बजे तक कैंपस में एमफिल कोर्स और कॉलेज में फिजिकल एमफिल कोर्स के लिए परीक्षा होगा। कैंपस में हार्टीकल्चर, अंग्रेजी, उर्दू, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी और जंतु विज्ञान एमफिल के लिए परीक्षा होनी है। शाम को दो से चार बजे एमफिल एजूकेशन और एमफिल जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग के लिए परीक्षा होगी। 21 जून को दोपहर 12 से दो बजे तक एलएलएम और दो से पांच बजे तक एमएड के लिए परीक्षा होनी है। एलएलएम में मेरठ कॉलेज, एनएएस और कैंपस में एडमिशन के लिए परीक्षा होगी।

एडमिशन में कोटा 50-50
सत्र 2017-18 में एडमिशन को लेकर विवि ने इस बार एक बड़ा बदलाव किया है। एडमिशन में सीट में कोटे के मामले में अब यूपी बोर्ड के छात्रों को 50 प्रतिशत और अन्य बोर्ड के छात्रों को भी 50 प्रतिशत सीट पर एडमिशन मिलेंगे। पिछले साल यह अनुपात क्रमश: 60:40 का था। अब आधी सीट पर यूपी बोर्ड के और आधी सीट पर सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के छात्र-छात्राओं के दाखिले होंगे। इसका असर यूपी बोर्ड के छात्रों प्रवेश में कठिनाई पैदा करेगा। उनके लिए मेरिट हाई जाएगी। वहीं, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के छात्रों को एडमिशन के लिए ज्यादा मौका मिलेगा। यह नया नियम है, जो कि लागू होना है। विवि कैंपस में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में यह नियम लागू होगा।
विज्ञापन


कॉलेज, कैंपस आवेदन साथ-साथ, थोड़ा करिए इंतजार
सीसीएसयू कैंपस और डिग्री कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए प्रक्रिया एकसाथ शुरू होगी। विवि ने 20 जून से रजिस्ट्रेशन ओपन करने की बात कही थी। प्रक्रिया लेट होगी। विवि को अभी यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट का लिंक नहीं मिला है। विवि रजिस्ट्रेशन में अभ्यर्थियों से जानकारी ऑनलाइन भरवाता है, उसके बोर्ड के डाटा से मिलान किया जाता है। उसके बाद मेरिट तैयार की जाती है। विवि एक दो दिन में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बैठक करेगा। रजिस्ट्रेशन की डेट 25 जून तक जा सकती है।

सीटों में होगी बढ़ोतरी
ट्रेडिशनल कोर्स में बीए, बीएससी और बीकॉम की सीटों में बढ़ोतरी होगी। मेरठ और सहारनपुर मंडल में एक दर्जन से अधिक कॉलेजों ने सीटों में बढ़ोतरी कराई है। कुछ ने नए कोर्स भी खोले हैं। 21 जून को कार्य परिषद की बैठक है। जिन कॉलेजों को आगामी सत्र में मान्यता मिलनी है या सीट बढ़ोतरी होनी है, वह तय हो जाएगी।

वर्जन
कैंपस एंट्रेंस की तैयारी पूरी हो चुकी है। 20 और 21 जून को दो पालियों में होगा। डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया की स्थिति एक-दो दिन में स्पष्ट हो जाएगी। बोर्ड से इंटरमीडिएट रिजल्ट के लिंक मांगे गए ह्रैं।
विज्ञापन

- प्रो. वाई विमला, प्रवेश समन्वयक, सीसीएसयू

खास बात
20 और 21 जून को होगा एंट्रेंस, चार हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे प्रवेश परीक्षा
एमफिल, बीपीएड, एमपीएड, एमएड और एलएलएम में दाखिले के लिए होगी फाइट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें