फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 41 और मिले संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
धामपुर के मोहल्ला बाड़वान में एरिया को सील करते पालिकाकर्मी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
जिले में 41 और मिले संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद तहसील के तीन कर्मचारियों सहित 41 और लोग कोरोना संक्रमित निकलने पर हड़कंप मच गया। इसके अलावा 2015 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1675 हो गई है। इनमें से 1193 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 21 मरीजों ने अब तक कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 461 हैं। इसके अलावा तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कोविड हॉस्पिटल में उपचाराधीन किरतपुर निवासी लगभग 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद में रोजाना कोरोना संक्रमण के नए मामले मिल रहे हैं। अकेले अगस्त माह की बात करें तो इस पूरे महीने में लगभग 275 कोरोना के मामले मिल चुके हैं। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार रविवार को नजीबाबाद तहसील के तीन कर्मचारियों सहित विकास खंड क्षेत्र के नौ, ब्लॉक मोहम्मदपुद देवमल के आठ, हल्दौर विकास खंड क्षेत्र के तीन, जलीलपुर, अफजलगढ़ विकास खंड क्षेत्र के पांच-पांच, कोतवाली देहात ब्लॉक क्षेत्र के तीन, किरतपुर विकास खंड इलाके का एक, नूरपुर विकास खंड क्षेत्र के छह, अल्हैपुर धामपुर ब्लॉक क्षेत्र के दो मरीज कोरोना संक्रमित निकले। इसके अलावा लगभग दो हजार 15 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। सीएमओ ने बताया कि तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कोविड हॉस्पिटल में उपचाराधी किरतपुर निवासी लगभग 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें