फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 के पार फिर पहुंचेगा पारा

Thu, 21 Jun 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। आने वाले दिनों में पारा फिर 41 के पार पहुंचने की संभावना है। मौसम की मार का असर जनजीवन पर भी दिख रहा है।  
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व गर्मी से मिली राहत के बाद गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे है। सुबह से ही आसमान से बरस रही आग के बीच देर शाम तक भी राहत नहीं मिल रही है। बढ़ती उमस के बीच कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं। गर्मी के बढ़ते प्रकोप से शहरवासी परेशान है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 58 व न्यूनतम 38 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन में उमस के बढ़ने से गर्मी बढ़ रही है। दिन का पारा फिर से 40 से ऊपर पहुंच रहा है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले 48 घंटे में तापमान फिर से 41 के पार पहुंचने की संभावना है।

दोपहर में हाईवे पर नहीं दिखते वाहन  
मोदीपुरम। गर्मी के चलते बुधवार को रेलवे स्टेशन, भैंसाली बस अड्डा, शोहराब गेट बस अड्डा, बेगमपुल आदि पर भी गर्मी का असर दिखाई दिया। गर्मी के चलते दोपहर में हाईवे भी सुनसान हो जाता है। इक्का-दुक्का वाहन ही हाईवे से गुजरता नजर आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें