फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बागपत के लिए.... मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार की ठगी

विज्ञापन
जैन समाज की शोभायात्रा का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूर्व विधायक संगीत सोम को फूल देकर किया स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना(मेरठ)। थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव निवासी छज्जन को मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोहल्ली निवासी छज्जन पाल ने बताया कि कुछ समय पहले उनके बेटे आशीष पाल की मुलाकात बागपत जिले के थाना रमाला क्षेत्र स्थित गांव सूप निवासी विजय से हुई थी। आरोप है कि विजय ने मेट्रो में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाते हुए 40 हजार रुपये की मांग की। झांसे में आकर पीड़ित पक्ष ने 13 हजार रुपये नकद और 27 हजार रुपये ऑनलाइन आरोपी के खाते में जमा कर दिए।
विज्ञापन

छज्जन पाल के अनुसार रुपये लेने के बाद आरोपी ने मेट्रो की ड्रेस और एक आई कार्ड भी दिया लेकिन इसके बाद वह टालमटोल करने लगा। काफी समय बीतने पर भी न तो नौकरी लगी और न ही रुपये वापस किए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें