फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तृतीय वाणी गोयल मेमोरियल 7 ए साइड हॉकी टूर्नामेंट 15 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तृतीय वाणी गोयल मेमोरियल 7 ए साइड बालक एनसीआर हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 15 जून से सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर किया जाएगा। गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में टूर्नामेंट की तैयारियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि स्वर्गीय वाणी गोयल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गोयल की पोत्री थीं। मात्र 17 वर्ष की आयु में उनका असामयिक निधन हो गया था। उनकी स्मृति में युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली किसी भी टीम से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले चरण में बालक वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि 19 जून से बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट में विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी, पुरस्कार और नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें