माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लोक निर्माण विभाग की ओर से मेरठ-मवाना-पौडी मार्ग के महत्वपूर्ण हिस्से के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 39.34 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत राज्य सड़क निधि से इस परियोजना को हरी झंडी मिली है। मेरठ मंडल में आने वाले मेरठ-मवाना-पौडी मार्ग के चैनेज 5.800 से 7.700 और चैनेज 7.900 से 11.500 तक का चौड़ीकरण शामिल है।
परियोजना की अनुमानित लागत 39 करोड़ 34 लाख आठ हजार रुपये निर्धारित की गई है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए राज्य सड़क निधि से फिलहाल तीन करोड़ 85 लाख 61 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। शेष राशि की व्यवस्था आगामी वित्तीय वर्षों में प्रस्तावित है। यह स्वीकृति मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ के प्रस्ताव पर विभिन्न शर्तों एवं प्रतिबंधों के साथ राज्यपाल ने प्रदान की गई है। इस परियोजना से मार्ग की यातायात क्षमता में वृद्धि होगी। इससे यात्रा का समय कम होगा और मेरठ, मवाना, पौड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह की ओर से इस मामले में आदेश जारी किए गए हैं।