फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में होंगे 3700 वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मैदान में उम्मीदवार
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच आंदोलन की अगुवाई करने वाली मेरठ बार एसोसिएशन के 17 तारीख को होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। शुक्रवार को सभी उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। चुनाव में करीब 3700 अधिवक्ता वोट करेंगे।
बार मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव के लिए एक पैनल से जितेन्द्र सिंह बना अध्यक्ष और अनुज कुमार शर्मा महामंत्री पद पर उम्मीदवार हैं। एक दूसरे पैनल से गजेन्द्र पाल सिंह अध्यक्ष और अजय शर्मा महामंत्री पद के लिए मैदान में आए हैं। तीसरे पैनल से सुशील कुमार गुप्ता अध्यक्ष और परवेज आलम महामंत्री पद के उम्मीदवार हैं। महामंत्री पद के लिए निर्दल उम्मीदवार रंजना चौधरी और सतीश रुहासा भी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुशील गुप्ता और परवेज आलम गुट ने कचहरी में प्रचार कर वोट मांगे। वहीं गजेन्द्रपाल सिंह और अजय शर्मा गुट ने भी मतदाताओं से संपर्क किया। दोपहरढाई बजे रंजना चौधरी के समर्थन में पंडित नानक चंद सभागार में सविता त्यागी, ब्रजवीर मलिक, जेपी सलोनीया, उमेश सक्सेना, प्रभात मलिक, संतोष कुमारी, उर्वशी चौधरी, मनमोहन त्यागी, विजय शर्मा, मुनेश त्यागी, वंदना ठाकुर, अलका शर्मा, रंजना नेगी सहित तमाम अधिवक्ताओं ने बैठक की।
विज्ञापन

जितेन्द्र सिंह बना और अजय शर्मा गुट ने भी झोंकी ताकत
जितेन्द्र सिंह बना व अजय शर्मा गठबंधन ने भी चौधरी ब्रह्मपाल सिंह व महेंद्र पाल शर्मा की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। इसमें योगेंद्र शर्मा,अमित राणा व राजीव शर्मा मौजूद रहे। इस पैनल से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद जैन ,उपाध्यक्ष पद पर उर्वशी सिंह व सुलक्षण वर्मा कोषाध्यक्ष पद पर राजीव लूथरा, संयुक्त सचिव प्रशासन पर श्रवण कुमार ,संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर धीरज शर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन पर विशाल अहमद को उम्मीदवार घोषित किया गया। बैठक में मांगेराम, गजेंद्रसिंह धामा, ओपी शर्मा, अशोक शर्मा,राजेंद्र सिंह जानी, डीडी शर्मा, वीके शर्मा, जगत सिंह, विजय सिंह, जयप्रकाश वर्मा, राकेश नागर, नेपाल सागर, बृजपाल दबथुवा, अजय मलिक, प्रमोद शर्मा, अवधेश कुमार, संजय शर्मा, सुधीर पवार, तरुण ढाका, देवकी नंदन शर्मा, तेजवीर वर्मा, विनोद चौधरी, जसपाल सिंह गुजराल, राम कुमार शर्मा, हरेंद्र सिंह, सचिन नरेश, सुशील गोस्वामी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें