फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हुई 37 मिमी बारिश, गली में गिरा मकान

Fri, 01 Aug 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
चंद्रनगर में बारिश के बाद हुए जलभराव से गुजरते वाहन  - फोटो : kathua news
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में बुधवार देर रात से तेज बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। 37 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर के बीचोंबीच दीनानाथ बाजार में एक पुराना मकान भर भराकर गिर गया। मकान का मलबा गली में गिर गया। गनीमत रही कि उस समय गली में कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पूरे महानगर में इस तरह के 100 से अधिक भवन हैं, जो 80 से 100 साल तक पुराने हैं। इन भवनों के कारण आसपास रहने वालों को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब नौ बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रात भर कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होती रही। देर रात दीनानाथ बाजार में यह मकान भरभराकर गिर गया। मकान काफी पुराना था। उस समय मकान में कोई नहीं था।
आसपास के लोगों ने बताया कि मकान का मलबा तेज धमाके के साथ गली में आ गिरा, जिससे वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मलबे के कारण आवागमन भी बाधित हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह किसी तरह मलबे को हटाया गया। इसके बाद ही आवागमन शुरू हुआ। पिछले साल 18 और 30 जुलाई को भी इसी बाजार में दो मकान का हिस्सा गिर गया था। मोहल्ले में अब भी छह से सात पुराने मकान है, जिसे लेकर आसपास के लोगों में दहशत है।
उधर, मटिया महल, बड़तला, हलवाई हट्टा, शहीद गंज, मोरगंज, सराफ बाजार, इंदिरा चौक क्षेत्र में भी ऐसी इमारतें हैं। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में 100 से 150 साल तक पुरानी काफी इमारतें हैं।
n कई बार जारी हुए नोटिस, नहीं हुई कार्रवाई : करीब पांच वर्ष पहले नगर निगम ने जर्जर भवनों में रहने वालों को नोटिस जारी किए थे। तब पता चला कि लोग मकानों से कब्जा नहीं छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें