फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विकास भवन में 69 गांवों की 35974 घरौनी वितरित

विज्ञापन
विकास भवन में घरौली वितरित करते ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर
विज्ञापन
- स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को घरौनियों का किया वितरण
विज्ञापन

फोटो भी लगा लें..
मेरठ। विकास भवन सभागार में शनिवार को स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर द्वारा 69 गांवों की 35974 घरौनी वितरित की गई है। इसके अलावा सरधना और मवाना तहसील में भी घरौनी वितरित करने का कार्यक्रम रखा गया। अपनी पैतृक जमीन का मालिकाना हक मिलने पर लोगों ने भाजपा सरकार की सराहना की। डॉ. तोमर ने कहा कि यह सरकार की सराहनीय पहल है।
विज्ञापन

घरौनी वितरित के कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित डिजिटल कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के साथ हुई। मेरठ में अब तक कुल 1,04,314 घरौनियों का वितरण किया जा चुका है। 24 अप्रैल 2023 के बाद तैयार की गई 69 ग्रामों की 35,974 घरौनियों का वितरण किया गया। मेरठ तहसील के 42 ग्रामों में 16,459, मवाना तहसील के 19 ग्रामों में 10,015 और सरधना तहसील के 8 ग्रामों में 9,500 घरौनी का वितरण किया गया। स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को उनके आवासीय अधिकारों का प्रमाण प्रदान करना है। ये योजना पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार, राज्य के राजस्व विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से बनाई गई है। योजना के तहत ड्रोन तकनीक का उपयोग कर सटीक भूमि अभिलेख और जीआईएस नक्शे तैयार किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को उनकी संपत्ति को वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में उपयोग करने में सक्षम बनाना, संपत्ति विवादों को कम करना और संपत्ति कर का निर्धारण करना है। डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास को प्रोत्साहित करने और नागरिकों को उनके अधिकार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व एमएलसी सरोजनी अग्रवाल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष ऋतुराज जैन, पार्षद पूनम गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें