फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस परीक्षा के आखिरी दिन 3578 अभ्यर्थी गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिपाही नागरिक पुलिस की भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन 3578 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 12310 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। बागपत के धनौरा निवासी सौरभ कुमार की तबीयत खराब हो गई, जिसका अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। नोडल अधिकारी एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि आखिरी दिन परीक्षा के लिए 15888 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3578 अनुपस्थित रहे। उधर, परीक्षा छूटने के बाद शहर के मुख्य मार्गेां पर जाम की स्थिति भी बन गई। आर्य समाज रोड, रुड़की रोड, सरकुलर रोड पर काफी देर तक अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें