गांव दबथला में पशु आरोग्य मेला मे गाय का पूजन करके मेला का शुभारंभ करते चिकित्साधिकारी व अन्य।
माछरा। क्षेत्र के गांव दबथला में पशुओं का आरोग्य स्वास्थ्य शिविर मेला आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान रवि कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने 305 पशुओं का उपचार किया और दवाई वितरित की गई। ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांव दबथला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अमरदीप सिंह ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी। गोपूजन कर गाय को फूलमाला पहनाई गई। मेले का संचालन पशु चिकित्सालय के स्टाफ का सहयोग रहा।