फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनसुनवाई में 33 शिकायतें आईं, एमडी ने किया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय ऊर्जा भवन में मंगलवार को संभव कार्यक्रम के तहत जन सुनवाई आयोजित हुई। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने मेरठ, गाजियाबाद, शामली, नोएडा आदि जिलों से आए उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने जन सुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, जिला एवं विद्युत वितरण मंडल स्तर पर शिकायतों के निस्तारण की प्रणाली को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया, जिससे उपभोक्ताओं को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिले। जन सुनवाई के दौरान बिल, मीटर, विद्युत आपूर्ति संबंधी आदि 33 शिकायतें आई। कई शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया और अन्य को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई में पांच अगस्त 2025 से अब तक आई 803 शिकायतों में से 757 का समाधान किया गया है। इस अवसर पर निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक कार्मिक व प्रशासन आशु कालिया, निदेशक।वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर, अशोक सुन्दरम, सगीर अहमद, गुलाब सिंह, मुनीश चोपडा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें