आदि गुरू शंकराचार्य गुरूकुल आश्रम के संस्थापक गुरूकुल मे भवन निर्माण के लिए जल राज्यमंत्री से भ
माछरा। आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम नंगलामल के संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश खटीक से उनके आवास पर भेंट की। उन्होंने आश्रम निर्माण में सहयोग करने के लिए कहा। राज्य मंत्री ने कहा कि स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज सनातन धर्म के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं, बच्चों को आश्रम में सनातन की शिक्षा दी जा रही है। इससे सनातन धर्म आगे बढ़ेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी तरफ से आश्रम के निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ मनोज कुमार, सुनील कुमार, ठाकुर सुमित कुमार राणा आदि रहे।