मोदीपुरम। एचडीएफसी बैंक पल्लवपुरम में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्यारे लाल अस्पताल के ब्लड बैंक टीम के सहयोग से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सरला सिंह रही। शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया। डॉ. राजकुमार सांगवान ने बैंक टीम के कार्यों की सराहना की और कहा कि बैंक समाजसेवा और मानवता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। इस दौरान प्रदुमन शर्मा, कमल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद