फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिटायर्ड बिजलीकर्मी के खाते से 3.19 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के सेवानिवृत्त बिजलीकर्मी आनंद कुमार जिंदल के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 3.19 लाख रुपये निकाल लिए। आरोप है कि ठगों ने वारदात के दौरान उनका मोबाइल फोन हैंक कर लिया और कुछ ही मिनटों में खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित ने मेडिकल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंगल पांडे नगर निवासी आनंद कुमार जिंदल ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की जेल चुंगी शाखा में उनका बचत खाता है। आठ अक्तूबर 2026 को शाम करीब 1.30 बजे उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने हैलो बोल कर फोन काट दिया था। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। साइबर आरोपियों ने एक घंटे के अंदर पांच बार में उनके खाते से 3.19 लाख रुपये निकाला लिए। एक घंटे बाद उनके मोबाइल पर खाते से पैसे कटने का मैसेज आया। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें