फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 ट्रेनें रहीं रद्द, बढ़ी यात्रियों की मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज आएंगे दिल्ली डिविजन के डीआरएम, दिनभर चलता रहा तैयारियों का सिलसिला
विज्ञापन

मेरठ। खतौली से मुजफ्फरनगर के बीच अंतिम चरण के दोहरीकरण कार्य शुरू होने से 11 ट्रेनें रद्द रहीं। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह और शाम के समय सिर्फ मेरठ तक आने वाली शटल का ही सहारा लेना पड़ा। जिसके चलते ट्रेन में पैर रखने की भी जगह नहीं मिली। 17 से 20 मई तक होने वाले दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने ट्रेनों को अलग-अलग दिनों के अनुसार रद्द कर दिया है। इसकी सूचना रेलवे ने दो दिन पहले ही दे दी थी। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सिटी स्टेशन से कोई ट्रेन नहीं गुजरी। शनिवार को भी ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा।
दोहरीकरण कार्य के निरीक्षण के लिए दिल्ली डिविजन के डीआरएम सुखमल चंद जैन शनिवार को आ रहे हैं। पहले उनका कार्यक्रम गाजियाबाद से शुरू होना था। लेकिन अब वह सीधे मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। इसके बाद वह अपनी इच्छानुसार निरीक्षण करने के लिए कहीं भी जा सकते हैं। उनके कार्यक्रम की सूचना के बाद सिटी स्टेशन पर दिनभर साफ-सफाई चलती रही।
विज्ञापन

वेंडरों ने ढंक दी ठेलियां
ट्रेनों के रद्द होने के बाद वेंडर भी अपने घरों को लौट गए। सिटी स्टेशन पर स्थित सभी ठेलियों को तिरपाल से ढक दिया गया। 20 मई तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।
यात्री करते रहे इंतजार
सिटी स्टेशन परिसर में सैकड़ों यात्री ट्रेनों के चलने का इंतजार करते रहे। सुबह इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस के गुजरने के बाद फिर शाम को दिल्ली की तरफ से शालीमार एक्सप्रेस के सिटी स्टेशन से गुजरने के बाद ही इस रूट पर संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

आज यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर, मेरठ-अंबाला पैसेंजर, निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर, नई दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर, कालका-दिल्ली पैसेंजर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें