फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए का ऑपरेशन चक्रव्यूह पर काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीए का ऑपरेशन चक्रव्यूह पर काम शुरू
विज्ञापन

- पीवीवीएनएल के एमडी को लिखा पत्र, कहा अवैध कॉलोनियों को न दिए जाएं कनेक्शन
- सात विभाग मिलकर करेंगे काम, एमडीए वीसी ने तैयार कराया प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। अवैध कॉलोनियों का जाल तोड़ने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण ने आपरेशन चक्रव्यूह पर काम शुरू हो गया है। पहले चरण में पीवीवीएनएल एमडी को पत्र लिखा गया है। कहा है कि अवैध कालोनियों को बिजली के कनेक्शन जारी न किए जाएं।
बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही डेवलेप की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ एमडीए ने अभियान शुरू किया है। इस प्रकरण में वीसी राजेश कुमार पांडेय ने जोनवार जिम्मेदारी तय की है। साथ ही साथ विभागों को एक साथ मिलकर काम करने का प्लान तैयार किया है। एमडीए के अलावा अन्य छह विभागों से समन्वय बनाया जा रहा है, ताकि सभी मिलकर अवैध निर्माण रोकें। इसकी कड़ी में पीवीवीएनएल को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है सात विभाग
1. प्रशासन
2. पुलिस
3. बिजली
4. नगर निगम
5. रजिस्ट्री विभाग
6. सिंचाई
7. एमडीए
मिलकर काम करना होगा
अवैध निर्माणों को रोकने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। पीवीवीएनएल एमडी को पत्र लिखा गया है कि कालोनियों को बिजली कनेक्शन जारी करने से पहले उनका मानचित्र अवश्य चेक किया जाए। -राजकुमार, सचिव एमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें