सुभारती डेंटल कॉलेज की राष्ट्रीय पीजी कन्वेन्शन का समापन
- अमेरिका से आए विशेषज्ञ ने दिया व्याख्यान
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती डेंटल कॉलेज के बाल दंत रोग विभाग द्वारा आयोजित 16वीं राष्ट्रीय पीजी कन्वेन्शन पेडोडोंटिक्स एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री का मांगल्य प्रेक्षागृह में शानिवार शाम को समापन हो गया। अमेरिका से आए डॉ. जैफरी डीन ने बाल दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नए अनुसंधान एवं इलाज के विभिन्न चरणों से सभी को अवगत कराया। इस सत्र में डॉ. शोभना टंडन, डॉ. रिचा खन्ना, डॉ. अश्विन एम जावेडकर, डॉ. शबनम जहीर ने व्याख्यान दिया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कॉन्फ्रेंस के मुख्य आयोजक डॉ. निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के आयोजन का मुख्य उददे्श्य दंत चिकित्सा के क्षेत्र की बारीकियों से देश-विदेश के विशेषज्ञों के अनुभवों से छात्र-छात्राओं को रूबरू कराना है।
कॉन्फ्रेंस में बेस्ट पेपर का पुरस्कार मारुति कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस की डॉ. सुमैया को मिला। दूसरा स्थान डॉ. पूजा को मिला। बेस्ट विडियो का पुरस्कार डॉ. अमनदीप, डॉ. जिशाद, डॉ. आहमद जीडीसी शिमला को मिला, दूसरा स्थान डॉ. शुभम, डॉ. सृृष्टि को मिला। दूसरे सत्र में डॉ. सोनाली साहा, डॉ. विरेंद्र गोयल, डॉ. विजय प्रकाश माथुर, डॉ. मरिडुला गोस्वामी, डॉ. सुखदीप सिंह, डॉ. नीरज गुगनाई आदि ने दंत चिकित्सा के विभिन्न विषयों में व्याख्यान दिया। इंडियन सोसाइटी ऑफ पेडोडोंटिक्स एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. बेबी जान ने सुभारती डेंटल कॉलेज के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। मंच का संचालन डा. अंशुल ने किया।
डॉ. विनिता निखिल, डॉ. आईके पंडित, डॉ. धानु राव, डॉ. विवेक राना, डॉ. हिमांशू कपूर, डॉ. मयूर कौशिक, डॉ. नुपूर कौशिक, डॉ. रीतू सिंह, डॉ. विजय वधावन, डॉ. सुमित गोयल, डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. सुशांत भटनागर आदि के साथ आयोजक समिति के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।