फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में दिन रात की गर्मी ने तोड़ा 12 साल का रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/मेरठ। राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं ने दिन और रात का तापमान बढ़ा दिया है, जिसने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम बदलेगा। पहाड़ों और राजस्थान से आने वाली हवाओं के टकराव के बीच बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। 14 और 15 फरवरी को मौसम में काफी बदलाव दिखेगा। 18 से 20 फरवरी के बीच मौसम ठंडा रहेगा।
विज्ञापन

मौसम में रोजाना उतार-चढ़ाव चल रहा है। दो दिन में में दिन का तापमान 4 डिग्री बढ़कर सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। बुधवार को हल्के बादलों और धूप के बीच दिन भर आंखमिचौली चलती रही। दिन में मौसम गर्म रहा और हवा शांत रही। सीजन में दूसरी बार बुधवार का दिन सबसे गर्म रहा है। रात का तापमान भी 10 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन गर्म होने के साथ शाम को आसमान पर बादलों की आमद बढ़ गई। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 93 व न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1 डिग्री और रात के तापमान में करीब 4 डिग्री की बढोतरी हुई है।
20 तक रहेगा असर
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार फरवरी माह में पश्चिमी विक्षोभ के बनने के कारण मौसम बदलता है। पहाड़ों पर फिर से बर्फवारी होने के साथ 24-48 घंटे में हवाएं सर्द हो जाएंगी। 20 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। ठंड का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रात का पारा पहुंचा 24 डिग्री के पार, बारिश और ओलावृष्टि के आसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें