फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्चिमी उतर प्रदेश में भी होगें आंदोलन --- अतुल प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुर्जर समाज के लोगों की नंगली गांव में पंचायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। राजस्थान में गुर्जर समाज द्वारा किए जा रहे आरक्षण आंदोलन की चिंगारी अब मेरठ में फैलनी लगी है। इस आंदोलन को हवा देने के लिए सपा नेता अतुल प्रधान ने गुर्जर बहुल गांवों में जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गुर्जर बहुल गांव नंगली में सपा नेता अतुल प्रधान द्वारा सोमवार को आहूत पंचायत में नंगला राठी, मंदवाड़ी, नंगली साधारण, मंडौरा, बहादरपुर, पीरपुर, दादरी, मामूरी, टांडी, बातनौर, नेडू, चांद समेत दो दर्जन गांवों के गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए। इस पंचायत में अतुल प्रधान ने कहा कि गुर्जर समाज के साथ हमेशा छल होता रहा है। सत्ताधारी पार्टियों ने अनुपात के हिसाब से कभी भी हिस्सेदारी नहीं दी। सरकारी सेवाओं में समाज के गिनती के लोग हैं। नीति बनाने एवं लागू करने वाली संस्थाओं में समाज की बिल्कुल हिस्सेदारी नहीं है। राजस्थान में चल रहा गुर्जर आंदोलन पूरी तरह से अपनी मांगों पर अडिग है। अतुल प्रधान ने कहा कि जनपद मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश का संपूर्ण गुर्जर समाज उनकी मांगों का समर्थन करता है। समाज के लोगों ने अतुल प्रधान के नेतृत्व में आह्वान किया कि समाज एकजुट होकर इस आंदोलन में हिस्सेदारी करेगा और अपना हक लेकर रहेगा। इसके लिए समाज के लोगों को एकजुट होकर संदेश देना होगा कि इस बार मांगों को पूर्ण कराने के लिए एकजुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें