अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सरूरपुर खुर्द में महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय कृपाराम की स्मृति एवं संरक्षक स्वर्गीय डॉ. केपी सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण प्रतिभा अलकंरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समारोह में ग्रामीण प्रतिभाओं को पुरस्कृत करते हुए उनको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. वाई विमला ने प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया। महाविद्यालय की शिक्षा एवं खेल में विशेष प्रतिभा प्राप्त करने वाले ग्रामीण छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रों को अपने परिवेश में होने वाली गतिविधियों से समाज को होने वाले नुकसान और फायदे का आंकलन करना चाहिए। जिसके बाद अपनी अहम भूमिका राष्ट्र हित की भावना से निभानी होगी। तभी देश का युवा सामाजिक विकास को बढ़ावा दे सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘ग्राम ज्योति’ का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, सचिव रीता सिंह, सहसचिव ठाकुर ब्रह्म सिंह ने विचार रखे तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। यहां डॉ. पीवी मलिक, डॉ. सविता तोमर, डॉ. भरतवीर, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. रीना त्यागी, डॉ. सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सरूरपुर खुर्द में ग्रामीण प्रतिभा अलकंरण समारोह