कुपोषण मिटाने का लिया संकल्प
मेरठ। राज्य पोषण मिशन के तहत बृहस्पतिवार को सदर तहसील सभाकक्ष में कुपोषण की रोकथाम विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम निशा अनंत ने कहा कि राज्य पोषण मिशन का उद्देश्य कुपोषण को जड़ से खत्म करना है। इसके लिए सभी को मिशन मोड में आकर काम करना होगा। आईसीडीएस के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाती है, जिसमें बचपन दिवस, ममता दिवस, लाडली दिवस, ईसीसी, अन्नप्रासन व गोद भराई प्रमुख हैं। इस मौके पर सभी कर्मचारी, अधिकारी व उपस्थित लोगों ने कुपोषण को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। यहां बाल विकास परियोजना अधिकारी चक्रवीर सिंह, मुख्य सेविका अरुणा कौशिक, संगीता चौधरी, नीलम सिंह एवं नीता गर्ग सहित एएनएम, आशा, निगम पार्षद, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।