सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण के विरोध में युवा रालोद ग्राम दबथुवा और नानू के ग्रामीणों के साथ लड़ाई में शामिल हैं। इसको लेकर दबथुवा में रविवार को एक बार फिर पंचायत हुई है।
पंचायत में दबथुवा एवं नानू के ग्रामीण शामिल हुए। यहां युवा रालोद के प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी ने कहा कि उनके द्वारा अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन पर अभी ठोस आश्वासन नहीं मिला है। जिस कारण आंदोलन को तेज किया जाएगा। साथ ही पांच फरवरी को कमिश्नरी का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्राम दबथुवा एवं नानू में किसी भी मकान को चौड़ीकरण के दौरान टूटने नहीं दिया जाएगा। पंचायत में युवा जिलाध्यक्ष सोनू गुर्जर, रुबिस त्यागी, सत्यवीर त्यागी, अमित त्यागी, मलूक दबथुवा, गोविंद, सोनू, दीपक, फरमान चौधरी, मोनू गुप्ता, पंकज, इसरार त्यागी, मुस्तफ़ा त्यागी, माया, भूरी, राजिया, विजय बहादरपुर आदि मौजूद रहे।