डीआईजी ने थाने का औचक निरीक्षण किया, हड़कंप
मुरादनगर। एसएसपी, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने सोमवार को थाने का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी को अचानक थाने में देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कोई पुलिसकर्मी टोपी ठीक करता तो कोई वर्दी ठीक करता नजर आया।
एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल सोमवार सुबह करीब दस बजे गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। अचानक उनकी गाड़ी मुरादनगर थाने में मुड़ गई। एसएसपी ने सबसे पहले ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। थाने में साफ सफाई, बैरक व लॉकअप का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्रभारी निरीक्षक ऑफिस में बैठकर आपराधिक रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर नंबर चार व लंबित पड़ी विवेचनाओं की बारीकी से समीक्षा की। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह को निर्देश दिए कि, जो अनसुलझे केस हैं, उन्हें जल्दी सुलझाया जाए। लंबित विवेचनाओं को भी जल्द निपटाया जाए। इस दौरान थाने का रिकॉर्ड, साफ सफाई देख एसएसपी संतुष्ट नजर आए। वह करीब आधे घंटे तक कार्यालय में बैठे और थाने का रिकॉर्ड रजिस्टर देखे।