अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर में लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी ने नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया। इसमें 226 नेत्र रोगियों की जांच की और 45 को मोतिया बिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया। ईश्वर अग्रवाल ने कढ़ी चावल का प्रसाद भी वितरित किया। इसमें मुख्य संयोजक अभिमन्यु गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पंकज गुप्ता, टीपी गर्ग, दीपक गोयल का सहयोग रहा।