बागपत। जमीयत उलेमा ए हिंद की बैठक मरकज मस्जिद में हुई, जिसमें शहर की कमेटी का गठन किया गया। मुफ्ती अहसान कासमी को बागपत शहर अध्यक्ष और डॉ. उमर फारूख को सचिव मनोनीत किया। जिला सदर मौलाना दिलशाद कासमी, मुफ्ती अय्यूब साबिर, कारी आबिद ने बैठक को संबोधित किया। इस दौरान मौलाना आरिफ, गय्यूर, मुफ्ती अशरफ, अब्दुल अजीज, हाजी सोनू, अब्दुल कय्यूम सिद्दीकी, काजी जान मोहम्मद, बबलू मलिक, मोहम्मद असजद, सलीम मौजूद रहे।