बागपत। विधायक योगेश धामा के जन्म दिन पर चौगामा क्षेत्र में लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल रहे। दाहा में यज्ञशाला, निरपुड़ा, पलड़ी, तमेला गढ़ी, पुसार, कांहड़, गढ़ी कांगरान, धनौरा, भड़ल, मूलसम गांव में कंबल बांटे गए। इस दौरान प्रधान पम्मी, कृष्णपाल, नरेंद्र, मांगेराम, विपिन, डॉक्टर प्रवीण मौजूद रहे।