अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर तीन पैसेंजर ट्रेनें अपने समय से दो-दो घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि कांधला रेलवे ट्रैक पर पुराल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्रेनों के आवागमन में देरी हुई है।