फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगतपुरम कूड़े की पहाड़ी पर अटल स्मृति उपवन का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगतपुरम कूड़े की पहाड़ी पर पार्क विकसित करने का प्रस्ताव
विज्ञापन

मेरठ। मंगतपुरम में कूड़े की पहाड़ी को निस्तारित करना निगम के गले की फांस बना है। निगम को कई कंपनियों ने प्रस्ताव दिए। लेकिन अभी तक एक धरातल पर नहीं उतरा है। अब नगर निगम को कूड़े की पहाड़ी पर हरियाली यानी पार्क डेवलेप करने का प्रस्ताव आया है। कुछ लोगों ने इस पार्क को अटल स्मृति उपवन का नाम रखने का सुझाव भी दिया है।
दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम में 7.50 लाख मीट्रिक टन कूड़ा जमा है। हाईकोर्ट में नगर निगम को बार-बार जवाब देना पड़ रहा है। न्यायालय की सख्ती के कारण कूड़े की पहाड़ी का निस्तारण शीघ्र करने की तैयारी है। पूर्व में नगर निगम प्रशासन ने कूड़े के निस्तारण को लेकर आगे आईं दोनों कंपनियों की कार्यप्रणाली को सार्वजनिक किया। जिसमें स्पष्ट किया गया था कि कूड़ा निस्तारण पर कम से कम दो साल लगेंगे। जिससे न्यायालय संतुष्ट नहीं है। शनिवार को दिल्ली की एक कंपनी ने कूड़े की पहाड़ी को बहुत कम समय में निस्तारित करने का प्रस्ताव रखा है। जिसमें कंपनी का प्रस्ताव है कि पार्क विकसित किया जाए। वहां कूड़े से बदबू आने की बजाय बागवानी के पेड़ों पर खिले फूलों की खुशबू आएगी।
विज्ञापन


पूर्व में भी कई कंपनियों ने अपने प्रस्ताव दिए। कूड़ा निस्तारण कराना हमारी प्राथमिकता में है। इस कंपनी का प्रपोजल भी एक बार शासन को भेजा जाएगा। मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त।
विज्ञापन


कूड़े का निस्तारण शीघ्र होना चाहिए। कूड़े की पहाड़ी पर पार्क विकसित किये जाने की अच्छी योजना है। हम इस पार्क का नाम अटल स्मृति उपवन रखने की मांग करेंगे। ललित नागदेव, पार्षद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें