फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में दिखी सख्ताई, आईकार्ड से हुई एंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में शनिवार को सख्ती दिखाई दी। शनिवार को खिलाड़ियों के गेट पर ही आई कार्ड चेक किए गए। वहीं, बैगों की तलाशी भी ली गई। इस चेकिंग में आई कार्ड न होने पर कई खिलाड़ियों को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को स्टेडियम के गेट पर अधिकारियों व होमगार्डों की तैनाती की गई। चेकिंग के दौरान अनेक खिलाड़ी बिना आई कार्ड के मिले। कुछ ने बताया कि उनका आई कार्ड बना ही नहीं है तो कुछ ने घर पर होना बताया। कुछ ने कार्ड खो जाने की बात कही। खिलाड़ियों की वाजिब समस्या पर ही उन्हें एंट्री दी गई।
स्टेडियम में एथलेटिक कोच संदीप रंधावा को गोली मारने की घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। कुछ परिजनों ने घटना के बाद महिला खिलाड़ियों को लेकर चिंता व्यक्त की थी। वहीं, स्टेडियम की बाउंड्री की टूटी ग्रिल और गेट को सही न कराने पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें