कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे पर बारिश में गिरा खंभा अचानक से चलती कार पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। घटना रविवार दोपहर की है। गांव रसूलपुर निवासी हरेंद्र पुत्र वेदपाल व देवेंद्र पुत्र इकबाल सिंह मारुति कार से रोहटा से दिल्ली जा रहे थे। हाईवे स्थित एमआईईटी कॉलेज के पास बिजली का खंभा उनकी कार पर आ गिरा। अचानक आयी इस आफत से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्र रहा है कि कार सवार दोनों लोग बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उक्त खंभा बारिश में झुक गया था। उसे ठीक करने का काम किया जा रहा था। खंभा गिरते ही बिजली कर्मचारी भी मौके से भाग निकले।