फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर गड्ढे, मुश्किल होगी राह

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर गड्ढे, मुश्किल होगी राह
विज्ञापन


मेरठ। कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसर एक माह से इसकी तैयारियों में लगकर कांवड़ मार्ग की बेहतर व्यवस्था के दावे कर रहे हों। लेकिन पिछले दो दिन हुई भारी बारिश ने सड़कों को गड्ढों में तब्दील कर दिया है। कांवड़ मार्ग पर बने गहरे गड्ढों से कांवड़ियों की राह आसान नहीं होगी।
हरिद्वार से कांवड़िए सरधना के सलावा से शुरू होकर कल्याणपुर के रास्ते पुरा महादेव मंदिर बागपत में जाते हैं। यह मार्ग मेरठ की सीमा में राधना से प्रारंभ होकर पुरा महादेव मंदिर पहुंचता है। इस कांवड़ मार्ग की सड़क किनारे की पटरी बारिश के पानी में बह गई। खतौली- मुरादनगर गंगनहर पर भी ऐसी ही स्थिति है। यह मार्ग खतौली गंगनहर पुल से शुरू होकर गंगनहर की पटरी होकर मुरादनगर तक पहुंचता है। यहां से दिल्ली, गाजियाबाद, और राजस्थान के कांवड़िए भी निकलते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली- देहरादून हाईवे पर भी कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। शहर में दिल्ली रोड पर भी सड़क के पत्थर उखड़ गये। परतापुर के पास दिल्ली रोड पर और मोहिउद्ीनपुर पुलिस चौकी तक भी बुरा हाल है। मेरठ हापुड़ मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य चल रहा है, ऐसे में पहले से ही हाईवे पर कई जगह पत्थर उखड़े पड़े हैं। मेरठ गढ़ मार्ग पर भी कई जगह गड्ढे बन गये। मेरठ- पौड़ी हाईवे पर भी गंगानगर, भगत लाइन, डिफेेंस कालोनी, कसेरू बक्सर और इंचौली के पास भी बने गड्ढों से काफी होगी।
विज्ञापन


डाक कांवड़ में होगी मुसीबत
कांवड़ मार्ग पर गड्ढों से सबसे ज्यादा डाक कांवड़ में परेशानी होगी। जहां जल लेकर चलने वाले कांवड़िए दौड़ेते हैं तो उनके साथ रनिंग में अन्य कांवड़िए बाइक से आते हैं। ऐसे में इन गड्ढों के कारण हादसे भी हो सकते हैं। इसके अलावा हाईवे, मुख्य मार्ग और देहात के मार्गों पर कई स्थानों पर एक एक फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें