मेरठ। कांवड़ यात्रा में एक अगस्त से यूपी 100 की गाड़ियों का रूट भी बदल जाएगा। हाईवे और मुख्य मार्गों पर ही 24 घंटे यूपी 100 की गाड़ी तैनात रहेंगी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि जिले में यूपी 100 पुलिस की 61 गाड़ियां और 32 बाइक हैं। शहर में यूपी 100 की गाड़ी का 3-10 मिनट का रिस्पांस है। जबकि देहात में यह गाड़ी 17 मिनट तक मौके पर पहुंच रही है। कांवड़ यात्रा को लेकर इन गाड़ियों का पांच मिनट का रिस्पांस टाइम रहेगा। पुलिस रिस्पांस व्हीकल को लेकर यूपी 100 पुलिस को खास निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी भी गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी की लापरवाही मिली तो सीधे सस्पेंड होगा। यदि कहीं भी सड़क हादसे में या किसी कावंड़िये के साथ परेशानी आती है तो 100 नंबर पर सूचना मिलने के बाद तुरंत यूपी 100 की गाड़ी पहुंचेगी और मदद करेगी।