हज करने का तरीका समझाया
मेरठ। शहर जमियत उलेमा की ओर से मदरसा दारूल उलूम के बोर्डिंग हाऊस इस्माईल नगर में आयोजित दो दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन सौ से अधिक महिला हज यात्रियों ने हज के अरकान (हज करने का तरीका) समझे। इस अवसर पर आलिमा हज्जन तैईयाबा ने हज करने का तरीका बयान करते हुए हज की अहमियत पर प्रकाश डाला। मौलाना खुर्शीद ने भी हज यात्रा के बारे में बताते हुए सभी हज यात्रियों को हज कमेटी के दिशा निर्देश के बारे में विस्तार से बताया। महिला हज यात्रियों के लिए हज प्रशिक्षण शिविर का आज समापन होगा जिसमें हज कमेटी की ओर से ट्रेनर हाजी सुहैल सिद्दीकी भाग लेंगे। पहले दिन शिविर की व्यवस्था में शहर जमियत के अध्यक्ष एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन, हाजी इमरान सिद्दीकी, मौलाना कारी सलमान कासमी आदि का सहयोग रहा।