बकाया भुगतान को लेकर गन्ना अधिकारी से मिले
मेरठ। भाकियू के जिला अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों किसान गन्ना भुगतान की मांग को लेकर एडीएम ई व जिला गन्ना अधिकारी से मिले। जिसमें किसानों ने अधिकारियों से दो मांगे रखी। नरेश चौधरी ने बताया कि किसानों का गन्ना भुगतान जल्द किया जाए। भुगतान न होने से किसान परेशान है। कहा कि जब तक किसानों का भुगतान न हो तब तक किसानों से सरकारी देय जैसे बिजली का बिल, बैंकों का ऋण आदि वसूली पर रोक लगाई जाए। कहा कि किसानों से सभी गन्ना ब्रांड के लिए खतौनी मांगी जा रही है जिसके कारण किसानों को तहसील में घंटों तक लाइन में लगना पड़ रहा है। जबकि तय हुआ था कि किसान इंटरनेट के माध्यम से कहीं भी खतौनी निकाल सकते है। अधिकारियों ने भाकियू कार्यकर्ताओं को मामले के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान चौधरी महकार सिंह, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष विनोद जिटोली, बाबा ईलम सिंह, संजय दौरालिया, विकास व बॉबी आदि मौजूद रहे।